जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में अज्ञात बदमाश ने कैफे में आग लगा दी। आग लगाने की घटना का हर्ष गोयल नाम के व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से इंस्टाग्राम पर विडियो डाल दिया और आग लगाने की जिम्मेदारी ली। आरोपी ने उसके खिलाफ शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार रूप नगर द्वितीय महेश नगर निवासी पारस जैन ने मामला दर्ज करवाया कि उसका जेपी अंडरपास के पास कैफे है। उसके कैफे में किसी ने 29 अक्टूबर को आग लगा दी थी। इसी घटना का विडियो लॉरेंस बिश्नोई के नाम से बने इंस्टाग्राम पर किसी ने डाल दी और उसमें कमेंट कर हर्ष गोयल नाम के शख्स ने इस घटना की जिम्मेदारी ली। आरोपी ने इस घटना के सम्बंध में शिकायत दर्ज करवाने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















