जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पकड़ा

0
221

जयपुर। गलता गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पकड़ा है और उनके पास से साढ़े 13 हजार रुपये की जुआराशि सहित 52 पत्ते ताश जब्त किए गए है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि गलता गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना इलाके में स्थित लाल मस्जिद के पास से सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे अखलाक,मुकीम,इन्तजार,ताजुद्दीन और फिरोज को गिरफ्तार किया है और सभी गलता गेट इलाके के रहने वाले है। पुलिस ने मौके से जुआरियों के पास से 13 हजार रुपये की जुआराशि सहित 52 पत्ते ताश बरामद किए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here