जयपुर की फ्लाइंग ऑफिसर तान्या सिंह रही नेविगेशन शाखा में सर्वश्रेष्ठ कैडेट

0
393

जयपुर। भारतीय वायु सेना की संयुक्त स्नातक परेड 17 दिसंबर 2023 को तेलंगाना के डुंडीगल स्थित वायु सेना अकादमी में आयोजित की गई। जयपुर की फ्लाइंग ऑफिसर तान्या सिंह को नेविगेशन शाखा में सर्वश्रेष्ठ कैडेट चुना गया। फ्लाइंग ऑफिसर तान्या अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर सशस्त्र बलों में दूसरी पीढ़ी की अधिकारी बनी हैं। अन्य महिला अधिकारियों से प्रेरणा लेने से लेकर खुद एक अधिकारी बनने तक, फ्लाइंग ऑफिसर तान्या सिंह को उम्मीद है कि वह अन्य युवा उम्मीदवारों को रास्ता दिखाने और उनके सपनों को पूरा करने में मदद करेंगी।

परेड की समीक्षा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की जिसमें रक्षा मंत्री ने स्नातक उड़ान कैडेटों को राष्ट्रपति कमीशन प्रदान किया। स्नातक अधिकारियों में 25 महिलाएं शामिल थीं जिन्हें भारतीय वायुसेना की विभिन्न शाखाओं में नियुक्त किया गया था। भारतीय नौसेना के आठ अधिकारियों, भारतीय तटरक्षक बल के नौ और मित्र देशों के दो अधिकारियों को भी उनके उड़ान प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद ‘विंग्स’ से सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here