श्रीपरशुराम ज्ञानपीठ का चार दिवसीय अनुष्ठान समारोह

0
387


जयपुर। विप्र फाउंडेशन की ओर से नव निर्मित श्री परशुराम ज्ञानपीठ भवन का चार दिवसीय अनुष्ठान समारोह 27 अप्रैल से 30 अप्रैल परशुराम जयंती तक विभिन्न आयोजनों के साथ संपन्न होगा। इस क्रम में 27 अप्रैल को के एल सैनी स्टेडियम मानसरोवर मध्यम मार्ग से विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री परशुराम ज्ञानपीठ भवन तक की भव्य शोभा यात्रा से इसकी शुरुआत होगी, जबकि 28 से 30 अप्रैल तक भवन के वास्तु , भवन में स्थापित की जाने वाली भगवान परशुराम जी की मूर्ति को लेकर पूजन, हवन अनुष्ठान कार्यक्रम संपन्न होंगे।

इस आयोजन में देशभर से संगठन पदाधिकारी और प्रमुख भामाशाह भी शामिल होंगे। विप्र फाउंडेशन जोन 1 के प्रवक्ता सुशील शर्मा पीरनगर ने बताया कि इन अनुष्ठानिक आयोजन के लिए संगठन की टीम ने शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल के नेतृत्व में जयपुर सांसद मंजू शर्मा व पूर्व सांसद राम चरण बोहरा को आमंत्रित कर शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन करवाया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के युवा के राष्ट्रीय प्रभारी मनोज पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष केदार शर्मा एवं अजय पारीक, रवि पारासर, जितेश शर्मा आदि उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here