श्री प्रेमभाया मंदिर का चतुर्थ पाटोत्सव: भव्य ध्वज यात्रा निकली, पुष्प श्रृंगार बना आकर्षण

0
107
Fourth Patotsav of Shri Prembhaya Temple
Fourth Patotsav of Shri Prembhaya Temple

जयपुर। श्री प्रेमभाया मंडल समिति जयपुर के तत्वावधान में श्री प्रेमभाया मंदिर चन्दलाई के चतुर्थ पाटोत्सव के उपलक्ष में रविवार को भव्य एवं भक्तिमय ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा युगल कुटीर, जयलाल मुंशी का रास्ता, चांदपोल बाजार से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हुई।

यात्रा में सुसज्जित रथ में विराजित श्री प्रेमभाया सरकार का ऋतु पुष्पों से मनोहारी श्रृंगार किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। शाम 6 बजे श्रद्धापूर्वक आरती उतारी गई। इस दौरान भजन गायक दीपक शर्मा ने “भजो राधे गोविंद…” जैसे भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

ध्वज यात्रा चांदपोल बाजार, छोटी चौपड़, किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट, रामबाग चौराहा, लक्ष्मी मंदिर चौराहा, गोपालपुरा चौराहा, सांगानेर चौराहा होते हुए बीलवा मार्ग से टोंक रोड के रास्ते हरियुगल विहार, चन्दलाई स्थित मंदिर पहुंचेगी, जहां प्रातः 5 बजे यात्रा का समापन होगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी संगठनों और श्रद्धालुओं ने आरती कर स्वागत किया। पूरे मार्ग में “राधे-राधे” और भक्ति गीतों की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रहा।

समिति अध्यक्ष दुर्गा चौधरी ने बताया कि 22 अप्रैल (बुधवार) को युगल जयंती एवं चतुर्थ पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में श्री प्रेमभाया सरकार, गणेश जी, हनुमान जी एवं शिव पंचायत का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही सायं 5 बजे से रात 9 बजे तक भव्य भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here