मंदिर श्री प्रेमभाया सरकार का चतुर्थ पाटोत्सव

0
38
Fourth Patotsav of the Shri Prembhaya Sarkar Temple
Fourth Patotsav of the Shri Prembhaya Sarkar Temple

जयपुर। जयपुर में मंदिर श्री प्रेमभाया सरकार के चतुर्थ पाटोत्सव एवं भक्त शिरोमणि युगलजी महाराज की 110वीं जयंती के पावन अवसर पर भव्य भक्ति संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे दिन भक्ति भाव से कार्यक्रमों में सहभागिता की।

प्रातः 11:15 बजे श्री प्रेमभाया सरकार के साथ गणेश जी, हनुमान जी एवं शिव पंचायत का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंचामृत अभिषेक संपन्न हुआ। इसके पश्चात मंदिर परिसर में आकर्षक फूल बंगले का श्रृंगार किया गया, जिससे वातावरण दिव्य और अलौकिक बन गया।

सायं 5 बजे भक्ति संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीपक शर्मा द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना “रिद्धि सिद्धि रा भरतार, नित की लाडू खावै छै, गढ़ गणेश छै नाम बैठ्या मौज उड़ावै छै…” से हुई, जिसने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

इसके बाद लोकेश सैनी ने “घनश्याम म्हारे हिवड़ा में रम जावो जी…” भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं हरि मोहन गोयल ने “आओ जी नट नागरिया…” भजन की प्रस्तुति देकर खूब सराहना बटोरी।

कार्यक्रम में अभिषेक साहू, कृतिनेय शर्मा, केशव शर्मा सहित अन्य भजन गायकों ने भी भक्त शिरोमणि युगलजी महाराज की रचनाओं का गायन कर भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा, वहीं श्रद्धालुओं ने भजनों के साथ झूमकर आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here