July 27, 2024, 10:47 am
spot_imgspot_img

अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सहायक से प्लाट दिलाने के नाम पर ठगी

जयपुर। आदर्श नगर थाना इलाके में अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सहायक से प्लाट दिलाने के नाम पर दो युवकों ने ठगी कर ली। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर निवासी वजाहत अली ने मामला दर्ज करवाया कि प्रीतम सैनी और राधेश्याम नावरिया ने उसे प्लाट दिलाने की बात कहीं। इसके बाद आरोपियों ने उसे कुछ स्थानों पर प्लाट दिखाए भी। प्लाट पसंद आने पर पीड़ित ने आरोपियों को 6 लाख रुपए दे दिए और रजिस्ट्री करवाने के दौरान बाकी पैसा देना तय हुआ। इसके बाद आरोपी बहाने बनाने लगे और आखिर में उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

एक प्राइवेट स्कूल ग्रुप के 70 लाख रुपए ठगे

शिप्रापथ थाना इलाके में स्कूल संचालक ने एक व्यक्ति पर स्कूल ग्रुप के 70 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार त्रिवेणी नगर निवासी अनिल कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी स्कूल ग्रुप के 70 लाख रुपए षंडयत्र रचकर सुभाष् कुमार देवंदा ने हड़प लिए। यह राशि स्कूल छात्रों की फीस के थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles