निशुल्क नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ रविवार को

0
179
Yagya
Yagya

जयपुर। आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में रविवार 13 अप्रेल को मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में निशुल्क नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन प्रात 8 से 10 बजे तक किया जाएगा। निशुल्क यज्ञ में जन्मदिन,और विवाह दिवस संस्कार,भारतीय संस्कृत के अनुसार यज्ञ के साथ मनाए जाते है। व्यक्ति के उज्जवल भविष्य के लिए विशिष्ट मंत्र से यज्ञ देवता की विशेष आहुतियां अर्पित की जाती है।

आगामी रविवार को जिसका जन्म दिन एवं विवाह दिवस है वो शनिवार को दोपहर 2 बजे तक या इससे पहले 9828019916 पर सूचित कर के यज्ञ में आहुति अर्पित करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। रविवार को भारतीय संस्कृति यज्ञ के साथ आप अपना संस्कार मनाऐ। इस यज्ञ में आपके उज्जवल भविष्य के लिए विशेष आहुतिया प्रदान की जाएगी। ये यज्ञ जातक अपने घर भी संपन्न करवा सकते है। गायत्री परिवार के सभी प्रज्ञा केंद्रों पर सभी संस्कार निशुल्क कराए जाते है।

घर ,कॉलोनी,संस्थान पर यज्ञ करवाने के लिए 9 टीमों का गठन

विवाह दिवस,जन्म दिवस पर यज्ञ करवाने के लिए दो दिन पूर्व पंजीयन करवाने के लिए प्रताप नगर ,सांगानेर क्षेत्र में रणवीर सिंह चौधरी 9829885258, मानसरोवर क्षेत्र में यज्ञ करवाने के लिए भोजराज पारीक 9636982759, चारदीवारी क्षेत्र में सोहन लाल शर्मा 9414606159, सीकर रोड ,मुरलीपुरा क्षेत्र में महेंद्र भौमियां 9828019916, कालवाड़ रोड ,झोटवाड़ा क्षेत्र में प्रहलाद शर्मा 9782158684, दुर्गापुरा में सुशील कुमार शर्मा 9829997484,सोड़ाला क्षेत्र में गायत्री तोमर 8079063586, जनता कॉलोनी,आदर्श नगर ,जवाहर नगर क्षेत्र में गायत्री चेतना केंद्र 7976362863 करधनी क्षेत्र में कुसुम सिंघल 8946964489 पर संपर्क कर सकते है।

गायत्री परिवार की तरह से होगी हवन सामग्री की व्यवस्था

निशुल्क यज्ञ करवाने के लिए जातक को किसी भी तरह की कोई व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी, घर,प्रतिष्ठान या संस्थान में आयोजित होने वाले यज्ञ की संपूर्ण व्यवस्था गायत्री परिवार की ओर से कि जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here