बच्चों से चोरी करवाने वाली गैंग का पर्दाफाश

0
174

जयपुर। महेश नगर व ज्योति नगर थाना पुलिस ने भीड़भाड व सब्जी मंडी जैसी जगहों पर बच्चों से चोरी करवाने वाली गैंग का खुलासा किया है। शातिर गैंग के सदस्य बच्चों को भीड़ भाड वाली जगहों पर भेजकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिलवाते थे। पुलिस ने गिरोह के लोगों से करीब डेढ करोड़ रुपए के मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस ने महेश नगर व ज्योति नगर में मैच के दौरान मोबाइल फोन चोरी करने वालों को दबोचा है।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि गिरोह के लोग भीड़भाड़ वाले जगहों पर जाकर कम उम्र के बच्चों से मोबाइल चोरी करवाते है। गिरोह अपने किसी परिचित ऑटो वाले को हॉट बाजार (हटवाडा) या भीड़ वाली जगह पर में खड़ा कर देते थे। उसके बाद में सभी भीड़भाड़ में घुस जाते और बच्चों को एक खाली थैला हाथ में थमा देते थे। बच्चा भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब से या साइड से मोबाइल निकाल लेता था।

इसी तरह आईपीएल मैच के दौरान भी भीड़ में लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जांच जारी है। पुलिस थाना महेश नगर ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर 7 मोबाइल बरामद किए।

वहीं पुलिस थाना ज्योति नगर ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 5 मोबाइल बरामद किए है। पुलिस ने बच्चों से चोरी करवाने के आरोप में दिलबर कुमार मंडल निवासी मीना बाजार हाल मालवीय नगर कच्ची बस्ती निवासी को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here