निर्माणाधीन मकानों से कॉपर वायर चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश, दो चोर सहित कबाड़ी भी गिरफ्तार

0
32
Gang stealing copper wire from under-construction houses busted.
Gang stealing copper wire from under-construction houses busted.

जयपुर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन और नव-निर्मित मकानों से महंगे कॉपर वायर एवं बिजली फिटिंग के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो मुख्य आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे, जबकि तीसरा आरोपी चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरीशुदा कॉपर वायर और बिजली के तार बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि शाली नगर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन और नव-निर्मित मकानों से महंगे कॉपर वायर एवं बिजली फिटिंग के तार चोरी करने वाले गिरोह के शातिर बदमाश महेश कुमार मीणा (29)निवासी बस्सी (जयपुर), हंसराज मीणा (28)निवासी बस्सी और निजाम खान (39) निवासी भावली (करौली) एवं हाल निवासी गिरधारीपुरा करणी विहार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार निजाम खान चोरी का माल खरीदने का काम करता था।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महेश और हंसराज पेशे से बिजली फिटिंग का काम करते हैं। वे दिन में नए बन रहे मकानों में काम मांगने या बिजली फिटिंग के बहाने पहुंचकर वहां रखे महंगे सामान और सुरक्षा व्यवस्था की रैकी करते थे। रात में सूना मौका देखकर मकानों में घुस जाते थे। वारदात के दौरान एक आरोपी बाहर निगरानी करता था, जबकि दूसरा अंदर जाकर कॉपर वायर और बिजली के तार चोरी करता था। बाद में चोरी का सामान औने-पौने दामों में कबाड़ी निजाम खान को बेच देते थे।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है तथा चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

इस गिरोह का खुलासा करने में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, एएसआई माल सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार तथा कांस्टेबल देवेंद्र और विजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं आरोपियों को ट्रेस करने में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार, कांस्टेबल दीपचंद और कांस्टेबल सुरेश कुमार की विशेष भूमिका रही।

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा गार्ड घनश्याम मीणा ने वैशाली नगर थाने में मामला दर्ज कराया था कि 5 जुलाई 2026 की रात क्वींस रोड स्थित पुंगोलिया फार्म के पास मनोज टिबड़ेवाल के निर्माणाधीन प्लॉट में दो बदमाश दीवार फांदकर घुसे। उन्होंने बेसमेंट के कमरों का ताला लोहे के सरिए से तोड़कर वहां रखे करीब 4 से 4.50 लाख रुपए मूल्य के कॉपर वायर और बिजली फिटिंग के तारों के कार्टन चोरी कर लिए।

घटना के बाद पुलिस ने शहरभर के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here