July 27, 2024, 7:50 am
spot_imgspot_img

चंद्रयान-3 के साथ नगर भ्रमण पर निकले गणपति

जयपुर। गणेश चतुर्थी के बाद बुधवार को मोती डूंगरी गणेश जी शोभायात्रा समिति की की ओर से गणेश जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। राज्यपाल कलराज मिश्र और मंदिर महंत कैलाश शर्मा ने मुख्य रथ की आरती कर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण चंद्रयान-तीन की सफल लैंडिंग और विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर शिवशक्ति प्वाइंट पर बाहर आते हुए की रही।

अन्य स्वचालित झांकी में वैज्ञानिकों को आशीर्वाद देते हुए हनुमानजी महाराज, नीले घोड़े पर गणेश जी शहर भ्रमण करते हुए, नृत्य करते हुए रिद्धि-सिद्धि, नंदी पर सवार भोलेनाथ, हनुमान जी शिवलिंग की आरती करते हुए, राम लक्ष्मण जी कंधे पर बैठे हुए, शेर पर सवार मां शेरावाली के सामने नृत्य करते गणेशजी, भगवान विष्णु के चरण दबाती लक्ष्मीजी, गणेशजी मूषकों के साथ महाकाल के कांवड़ चढ़ाते हुए, गणेश जी महाभारत ग्रंथ लिखते हुए, अमृत महोत्सव तिरंगा झांकी, गणेश जी रिद्धी-सिद्धी के साथ, पृथ्वी पर नृत्य करते गणेश जी, बाल रूप गणेश जी पिता शिव की पीठ पर खेलते हुए की रही।

पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कारीगरों द्वारा तैयार की गई झांकियों को देखने के लिए जयपुरवासी उमड़ पड़े। सजे धजे हाथी, घोड़े, ऊंट के लवाजमे के साथ छह बैंड वादक बैंड वादन करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान राम-कृष्ण, शिवजी, हनुमान जी, मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की करीब 30 स्वरूप और चित्र झांकियों के अलावा 30 स्वचालित झांकियां शामिल थी। शोभायात्रा में आठ व्यायामशाला के पहलवान लाठी संचालन, चक्र संचालन सहित हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे रहे थे।

जगह-जगह हुआ स्वागत:

शोभायात्रा मोती डूंगरी रोड होते हुए जौहरी बाजार पहुंची तो यहां आधा दर्जन स्थानों पर बनाए गए स्वागत मंचों पर मंत्रियों, विधायकों, व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों और विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने गणेश जी महाराज की आरती उतारी। इसके बाद बड़ी चौपड़ पर विभिन्न मंदिरों के संतों-महंतों ने स्वागत किया। त्रिपोलिया बाजार, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार में भी जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। रात को रंग-बिरंगी रोशनी में झांकियों की सुंदरता देखते ही बन रही थी।

चारदीवारी में बड़ी संख्या में लोगों ने बरामदों पर खड़े होकर गणेश जी महाराज पर पुष्प वर्षा की। ब्रह्मपुरी होती हुई शोभायात्रा गढ़ गणेश मंदिर के नीचे चौक तक पहुंची। संयोजक प्रताप भानु सिंह शेखावत और सह संयोजक रामप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि गढ़ गणेश मंदिर के महंत प्रदीप औदीच्य के गणेश जी की आरती के साथ शोभायात्रा पूर्ण हुई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles