June 28, 2025, 8:37 pm
spot_imgspot_img

गीता गायत्री मंदिर में गायत्री जयंती महोत्सव 5-6 जून को

जयपुर। गलता गेट स्थित मंदिर श्री गीता गायत्री जी में पं. राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में गायत्री जयंती महोत्सव 5-6 जून को मंदिर में धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर के प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि 5 जून गंगा दशहरा को पंचामृत, फलों के रसों से द्वादश ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया जाएगा। गायत्री माता का सुगंधित पुष्पों से श्रृंगार कर झांकी सजाई जाएगी।

आम से बनने वाली अमिया झांकी विशेष आकर्षण रहेगी। विद्वान पंडित गायत्री माता के समक्ष सवा लाख मंत्रों का जाप करेंगे। महोत्सव के दूसरे दिन 6 जून को 41 ब्राह्मण विद्वानों द्वारा निरंतर गायत्री मंत्र का जाप और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। मंत्रों की संख्या में दशांश हवन किया जाएगा। इसके बाद महाआरती होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles