July 27, 2024, 7:40 am
spot_imgspot_img

खरीदारी के बहाने दुकान से सोने के आभूषण चोरी

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में खरीदारी करने के बहाने से अज्ञात महिला ने ज्वैलर्स की दुकान से सोने की नोज पिन व चांदी की पायल चोरी कर ली और मौके से फरार हो गई। पीड़ित को वारदात की जानकारी महिला के चले जाने के बाद सामान संभालने पर चली। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के बताए अनुसार वैष्णो माता मंदिर झालाना डुंगरी निवासी महिपाल सोनी ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी झालाना डुंगरी में महालक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है 17 अक्टूबर को शाम को एक महिला नोज पिन खरीदने के बहाने से दूकान पर आई और नोज पिन का डिब्बा जिसमें 50 ग्राम सोने की नोज पिन प चांदी की पायल लेकर फरार हो गई। पीड़ित को वारदात की जानकारी महिला के चले जाने के बाद चली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles