गोवर्धन पूजन शनिवार को: ठाकुरजी को लगेगा अन्नकूट का भोग

0
497

जयपुर। राजधानी जयपुर में शनिवार की सुबह मंदिरों के साथ घर-घर में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा। शनिवार सुबह महिलाओं की ओर से सुबह अपने घरों में गाय के गोबर से भगवान श्री गोवर्धन महाराज की आकृति बनाएगी और इसके बाद परिवार के साथ सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर परिक्रमा करेगी।

महिलाओं द्वारा आवो गोवर्धन जी महाराज…, पूजू पगलिया माथा आज…, पूरण करजो सारो काज…, जुग-जुग जिए परिवार…, पूजा गोवर्धन वीर… सहित अनेक मंगल गीत गाएगी। पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं अपने परिवार की सुख समृद्धि शांति के लिए आशीर्वाद भी मांगेगी।

हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव

शहर के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जयपुर के सभी प्रमुख मंदिरों सहित अन्य मंदिरों में बाजरा, मूंग, चौला आदि अन्नकूट बनाकर ठाकुरजी को भोग लगा कर प्रसादी वितरण की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here