श्री राम कथा के लिए दिया गोविंद देव जी को न्योता

0
302

जयपुर। श्री बालाजी गौशाला संस्थान, सालासर की ओर से और विद्याधर नगर स्टेडियम में 7 से 15 नवंबर तक होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा के लिए आराध्य देव गोविंद देव जी को निमंत्रण दिया गया।

कथा संयोजक राजन शर्मा, श्री बालाजी गौशाला संस्थान अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में चौखट पूजन किया। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी, सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने ठाकुरजी का प्रसाद और दुपट्टा भेंट किया। इस मौके पर धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडेय भी उपस्थित रहे।

गौशाला संस्थान, सालासर के अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने बताया कि कथा की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। पद्म विभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज श्रोताओं को नौ दिन दोपहर दो बजे से राम कथा का रसास्वादन करवाएंगे। कथा से पूर्व 5100 महिलाओं की कलश यात्रा निकाली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here