28 अगस्त: आज का इतिहास

0
186
History of July 19
History of July 19

नई दिल्ली। इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया। आज ही के दिन जाने-माने शायर, लेखक और आलोचक रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी का जन्म हुआ। इसके अलावा भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए जानते हैं आज के इतिहास के बारे में…………….

521 – तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया।

1600 – मुगलों ने अहमदनगर पर कब्जा किया।

1845 – प्रसिद्ध पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन का पहला संस्करण छपा।

1833 – उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले ब्रिटिश विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म।

1896 – जाने-माने शायर, लेखक और आलोचक रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी का जन्म।

1904 – कलकत्ता (अब कोलकाता) से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन।

1916 – प्रथम विश्वयुद्ब में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1928 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष एम.जी.के. मेनन का जन्म।

1929 – प्रसिद्ध साहित्यकार राजेंद्र यादव का जन्म।

1972 – भारत में साधारण बीमा कारोबार (राष्ट्रीयकरण) अधिनियम पारित किया गया।

1984 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1996 – इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

2013 – गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।

2017 – पी.वी. सिधु ने बैडमिटन विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here