सेल्समैन से मारपीट कर रंगदारी वसूलने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

0
37

जयपुर। लाल कोठी थाना पुलिस टीम ने सेल्समैन से मारपीट कर रंगदारी वसूलने के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि 27 फरवरी 2026 को सांगानेरी गेट स्थित मिश्रा मार्केट में आईसीटीएल नेक्सा शोरूम के सेल्समैन मोहित गुर्जर के साथ रंगदारी को लेकर मारपीट की गई थी। हमले में सेल्समैन के दो-तीन दांत टूट गए और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रथम मनीष अग्रवाल के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी दानिश कुरैशी (32) निवासी रामगंज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जयपुर उत्तर के रामगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वारदात के बाद से फरार चल रहा था।

उसके खिलाफ जयपुर आयुक्तालय क्षेत्र में मारपीट, अवैध वसूली और अवैध हथियारों से जुड़े करीब 16 मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी प्रकाश राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके ठिकाने से दबोचा। इस कार्रवाई में कांस्टेबल अब्दुल आमीन की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here