विशेष अभियान में पुलिस ने अवैध हथियार सहित युवक को दबोचा

0
75

जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को धारदार कटार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध हथियारों की धरपकड़ और रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त धर्मवीर सिंह के सुपरविजन में सिंधी कैंप थाना प्रभारी माधोसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने इलाके में निगरानी रखते हुए सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राशिद मोहम्मद (32) निवासी कोटा को धारदार कटार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में एएसआई सुरेश कुमार,कांस्टेबल सतवीर और श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here