होली खेले तो कान्हा बरसाने में आइयो रे…

0
314

जयपुर। छोटीकाशी में चल रही फाग की धूम के बीच मंगलवार को मुरलीपुरा के केडिया चौराहा स्थित माताजी मंदिर में रंगारंग फागोत्सव का आयोजन किया गया। श्याम प्रभु का दरबार सजाकर महिलाओं ने राधा-कृष्ण के स्वरुपों के संग हर्बल गुलाल और फूलों से होली खेली। बेबी पारीक, ज्योति शर्मा, कनिका शर्मा, साक्षी माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने फाल्गुनी भजनों पर नृत्य किया। कलाकारों ने आज बिरज में होरी रे रसिया…., होली खेले तो कान्हा बरसाने में आइयो रे… जैसे भजनों की मधुर प्रस्तुतियां देकर माहौल को फाल्गुनी बना दिया। पार्षद डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने भी फाग में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here