दोस्त को शराब पार्टी पर बुलाया और फिर नशा होने पर जेब से निकाले एक लाख रुपये

0
323
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में स्थित एक युवक को उसके दोस्त ने मिलने जयपुर बुलाया। इसके बाद दोनों ने एक होटल में जमकर शराब पार्टी की। शराब ज्यादा पीने के बाद दोस्त युवक को होटल में छोड़कर घर चला गया। होश आया तो युवक ने पाया कि उसके बैग में रखे कोट की जेब से एक लाख रुपए गायब है। इस पर युवक ने दोस्त के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार अलवर निवासी लोकेश कुमार ने मामला दर्ज करवाया कि उसके दोस्त दिलीप ने उसे जयपुर मिलने बुलाया। इसके बाद आरोपी उसे मांग्यावास में स्थित एक होटल में ले गया। वहां पर दोनों ने जमकर पार्टी की। पार्टी रात करीब तीन बजे तक चली। दोस्त ने उसे ज्यादा शराब पिला दी। नशे की हालत में दोस्त उसे होटल में छोड़कर घर चला गया। सुबह जब उसे होश आया तो उसके बैग में रखे कोट की जेब में रखे एक लाख रुपए गायब मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here