जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने मानसून तैयारियों का लिया जायजा

0
41
Jaipur MP Manju Sharma reviewed monsoon preparations.
Jaipur MP Manju Sharma reviewed monsoon preparations.

जयपुर। सक्रिय मानसून को देखते हुए जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर शहर की मानसून तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में जलभराव, बरसाती पानी की निकासी, नालों की सफाई, आपदा प्रबंधन, राहत-बचाव कार्य और स्मार्ट सिटी की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों, कच्ची बस्तियों और निचले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा कटाव संभावित स्थानों पर समय रहते सुरक्षा कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने मोटर पम्प, राहत सामग्री और आपदा प्रबंधन टीमों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत, पंडित दीनदयाल अस्पताल, ऑल वेदर स्विमिंग पूल, ई-बस संचालन, विधानसभा डिजिटल म्यूजियम, एसएमएस अस्पताल के 27 मंजिला आईपीडी टावर, विभिन्न मंदिरों व त्रिपोलिया क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। साथ ही जलमहल और तालकटोरा की सफाई के लिए आधुनिक मशीनों के उपयोग पर जोर दिया गया।

मंजू शर्मा ने कहा कि मानसून के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here