भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर किया गया भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक

0
281

जयपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे मानसरोवर शिप्रा पथ स्थित पारसश्रेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक से किया गया। इसके बाद रुद्राभिषेक कर मदन राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

पूजा अर्चना के बाद भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, प्रदेश मीडिया पदाधिकारी आकाश शर्मा, कपिल गुरदासवानी, शिव चौधरी, प्रीत मिश्रा, आदित्य शर्मा सहित मानसरोवर के मंडल अध्यक्ष और पार्षदों के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में सघन पौधारोपण किया।

भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि जनसेवा की भावना के तहत मानसरोवर क्षेत्र की कच्ची बस्तियों तथा जयपुरिया अस्पताल में लोगों को फल वितरित किए गए। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में 51 किलो का लड्डू का भोग भगवान को अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया। वशिष्ठ ने बताया कि मदन राठौड़ का जन्मदिन संगठन के लिए प्रेरणा का अवसर होता है।

इस दिन को सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में मनाना भाजपा की विचारधारा को दर्शाता है। सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना और कार्यकर्ताओं को जनसेवा के प्रति प्रेरित करना है। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, अजीत माँडण, मिथिलेश गौतम, स्टेफी चौहान, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, सहित पार्टी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here