जेडीए के शहरी सेवा शिविर आज से शुरू, एक ही छत के नीचे होगा लंबित प्रकरणों का निस्तारण

0
40
200 Officers of the Jaipur Development Authority Are Conducting Daily Public Hearings.
200 Officers of the Jaipur Development Authority Are Conducting Daily Public Hearings.

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुशासन एवं जनकल्याण की भावना तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के मार्गदर्शन में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक “शहरी सेवा शिविर–2026” आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना तथा विभिन्न नागरिक सेवाओं से जुड़े लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करना है।

जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेडीए परिसर स्थित नागरिक सेवा केन्द्र में प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक जोनवार शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में संबंधित जोनों के लंबित मामलों का मौके पर निस्तारण कर नागरिकों को त्वरित राहत दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिविरों में भू-प्रबंधन, लीज, नामांतरण, पट्टा, आवंटन, भवन निर्माण स्वीकृति, राजस्व वसूली, संस्थागत एवं आवासीय प्रकरणों सहित विभिन्न नागरिक सेवाओं से संबंधित मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों पर यथासंभव उसी दिन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जोनवार शिविर कार्यक्रम

12 जून को जोन 8, 14, 16 एवं 17, 15 जून को जोन C, 12, 23 एवं 24, 16 जून को जोन 7, PRN, 19 एवं 21, 18 जून को जोन A, B, 9 एवं 20, 19 जून को जोन 8, 11, 10 एवं 25, 20 जून को जोन 13, 14, 23 एवं 24, 22 जून को जोन C, 12, 16 एवं 17, 23 जून को जोन 7, 11, 15 एवं 18, 24 जून को जोन 10, 14, 22 एवं 25, 25 जून को जोन 9, 13, 19 एवं 21, 27 जून को जोन PRN, B, 8 एवं 20, 29 जून को जोन C, 12, 23 एवं 24, 30 जून को जोन 7, 9, 10 एवं 15, 1 जुलाई को जोन A, B, PRN एवं 18, 2 जुलाई को जोन 11, 19, 21 एवं 22, 3 जुलाई को जोन 8, 13, 14 एवं 20, 4 जुलाई को जोन C, 12, 23 एवं 24, 6 जुलाई को जोन 7, 9, 16 एवं 17, 7 जुलाई को जोन B, PRN, 10 एवं 25, 8 जुलाई को जोन 13, 14, 19 एवं 21, 9 जुलाई को जोन C, 8, 11 एवं 15, 10 जुलाई को जोन A, 9, 12 एवं 25, 11 जुलाई को जोन 7, 10, 23 एवं 24, 13 जुलाई को जोन 13, PRN, 16 एवं 17, 14 जुलाई को जोन B, 10, 11 एवं 22 तथा 15 जुलाई को जोन A, 13, 14 एवं 25 के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जेडीए ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित जोन की निर्धारित तिथि पर नागरिक सेवा केन्द्र पहुंचकर अपने लंबित प्रकरणों का निस्तारण करवाएं और राज्य सरकार की इस जनहितकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here