July 27, 2024, 7:17 am
spot_imgspot_img

झोटवाड़ा राज्यवर्धन के संसदीय क्षेत्र में आता है,लेकिन विधानसभा चुनाव में हालात अलग

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झोटवाड़ा सीट से जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को टिकट दिया है। यह विधानसभा क्षेत्र उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में आता है। इस सीट से भले ही राज्यवर्धन ने लोकसभा चुनाव में अच्छे वोट हासिल किए। लेकिन झोटवाड़ा विधानसभा चुनाव में हालात अलग हैं। वर्ष 2018 के झोटवाड़ा विधानसभा चुनाव में भाजपा यह सीट हारी थी। कांग्रेस के लालचंद कटारिया ने हराया था और उनका वोट शेयर 49 प्रतिशत था। भाजपा प्रत्याशी राज्यपाल का वोट शेयर करीब 45 प्रतिशत था।

लालचंद कटारिया यूपीए-2 में जयपुर ग्रामीण सांसद और बाद में मंत्री बने थे। हालांकि 2008 में राजपाल ने लालचंद कटारिया को हराया था और 2013 में राजपाल ने लालचंद परिवार की रेखा कटारिया को हराया था। इस सीट से राजपाल टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों ने भी पार्टी में खुलकर मोर्चा खोल दिया और राज्यवर्धन गो बैक के नारे लगाए गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles