अनुबंध पत्र जारी करने और बिल पास करने की एवज में 3 लाख रुपए रिश्वत लेते संयुक्त निदेशक गिरफ्तार

0
23

अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अजमेर के संयुक्त निदेशक जयप्रकाश चारण को तीन लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके संस्थान का अनुबंध पत्र जारी करने और बिल पास करने की एवज में आरोपी अधिकारी द्वारा तीन लाख रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसआईडब्ल्यू जयपुर चौकी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की।

उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबरमल यादव के निर्देशन में उप अधीक्षक पुलिस सुरेन्द्र पंचोली के नेतृत्व में टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान जयप्रकाश चारण को परिवादी से तीन लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here