जेएसए क्रिकेट कॉर्निवल 16 मई से: ट्रॉफी का हुआ अनावरण

0
94
JSA Cricket Carnival from May 16
JSA Cricket Carnival from May 16

जयपुर। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन (जेएसए) के बैनर तले फर्स्ट जेएसए क्रिकेट कॉर्निवल का आयोजन 16 और 17 मई को निर्माण नगर स्थित कौड़ीई कौड़ीई क्रिकेट बॉक्स में किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया गया। इस दौरान व्यापारिक जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।

जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्जवल डेरेवाला ने बताया कि क्रिकेट कॉर्निवल में 8 टीमों के करीब 90 खिलाड़ी भाग लेंगे। दो दिवसीय आयोजन में लीग, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों सहित 10-10 ओवर के कुल 15 मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सिल्वर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच आपसी भाईचारे, एकता और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम में एसोसिएशन के मंत्री राहुल गंगवाल, कॉर्निवल संयोजक शुभम अग्रवाल और वेदांग मंगोड़ीवाला, उपाध्यक्ष अभिषेक बंसल एवं अभिनीत बूचरा, कोषाध्यक्ष दीपेश गोयल तथा सदस्य निशान विजयवर्गीय उपस्थित रहे।

इसके अलावा कॉर्निवल के मुख्य प्रायोजक आईएसजेएस जयपुर शो के डायरेक्टर सुनील कुमार, को-स्पॉन्सर रामबाबू नाटाणी तथा टीम ओनर्स में डॉ. अरुण गर्ग, अमित माहेश्वरी, नितिन डेरेवाला, मृदुल डेरेवाला, मितेश गोयल, दीपेश गोयल, प्रतीक गर्ग, अरुण खंडेलवाल और चिराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here