July 27, 2024, 12:28 am
spot_imgspot_img

भागवत कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा

जयपुर। गौ सेवार्थ और पितृ कृपा प्राप्ति के लिए जयसिंहपुरा खोर के श्री शिव मंदिर में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। श्री शिव नगर समिति एवं आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट की भागवत कथा से पूर्व केशवराय जी सीताराम मंदिर से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैंकड़ों महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनकर शामिल हुईं। कई सिर पर तुलसी का गमला लेकर चल रहीं थीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।

विभिन्न मार्गों से होती हुई कलश यात्रा कथा स्थल श्री शिव मंदिर पहुंची। व्यासपीठ से डॉ. प्रशांत भारद्वाज ने व्यास पूजन और वृंदा पूजन किया। गीता गायत्री मंदिर के पं. राज कुमार चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडेय ने बताया कि कथा 7 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन 2 से शाम 6 बजे तक होगी। पहले दिन गणपति पूजन, भागवत जी पूजन के बाद भागवत कथा के महात्म्य पर प्रवचन होंगे। आठ अक्टूबर को कपिलोपाख्यान एवं ध्रुव चरित्र पर प्रवचन होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles