श्रावण मास में गलता जी से निकली कावड़ यात्राएं

0
115

जयपुर। श्री गणेश मित्र मंडल संस्था परिवार और वैष्णो देवी नवयुवक मंडल व शिव हनुमान नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वाधान में गलता पावन तीर्थ से घाट गेट तक कावड़ कलश यात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।

श्री गणेश मित्र मंडल संस्था परिवार के अध्यक्ष राजकुमार पलड़िया ने बताया की कावड़ यात्रा में महिलाएं मंगल कलश लेकर नाचती हुई गाती चल रही थी तो कावड़िये हर हर महादेव का जयकारे लगाते डीजे की धुन पर भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे।

कावड़ियों का स्वागत महापौर कुसुम यादव द्वारा किया गया। कावड़ यात्रा घाट गेट मंदिर पहुंचकर मनोकामनेश्वर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर गलता से लाए गंगाजल से भोलेनाथ का का अभिषेक किया भोलेनाथ की महाआरती कर फूल बंगला झांकी सजाई । इसी के साथ घाटगेट के आसपास के शिव मंदिरों में भोलेनाथ का अभिषेक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here