खादी कारीगरों की कला को मिलेगा फैशन रैंप: जयपुर में आज होगा खास आयोजन

0
28

जयपुर। फैशन, खादी, पारंपरिक शिल्प और आधुनिक परिधान डिजाइन का संगम आज जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में देखने को मिलेगा। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ राजस्थान (एफडीसीआर) की ओर से यहां ‘ग्रासरूट–द आर्ट ऑफ अर्थ’ फैशन शोकेस आयोजित किया जाएगा। आयोजन का पोस्टर लॉन्च किया गया, जिसमें फैशन और डिजाइन जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

डॉ. संभादित्य राज, ज्योति पंवार, दीपाक्षी, रचना खंडेलवाल, शो डायरेक्टर शाकिर शेख ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे लुमोरा एक्स की प्रस्तुति ‘जेन नेक्स्ट डिजाइनर्स’ से होगी। इसमें पोद्दार कॉलेज ऑफ डिजाइन, कोड बाय वीजीयू और एमिटी स्कूल ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थी अपने डिजाइनर कलेक्शन प्रदर्शित करेंगे। इसके जरिए नई डिजाइन प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

शाम 5 बजे अराय सिलाई मशीन की ओर से ‘डॉटी डिजाइनर्स अवॉर्ड्स सेरेमनी’ होगी। शाम 6 बजे हेयरजॉय की प्रस्तुति में रचना खंडेलवाल का ‘छोरिताई’ और गुरमीत सिंह कपूर का ‘जी-क्लास’ कलेक्शन प्रदर्शित किया जाएगा।

शाम 7 बजे खादी राजस्थान की ओर से संजय अग्रवाल का ‘सूत’ कलेक्शन प्रस्तुत होगा, जिसमें खादी कारीगरों की कला भी देखने को मिलेगी। रात 8 बजे जयश्री ज्वेल्स की प्रस्तुति में दीपाक्षी खंडेलवाल के ‘दीपाक्षी डिजाइन्स’ और ज्योति पंवार के ‘हाउस ऑफ फैशन’ के परिधानों का प्रदर्शन होगा। रात 9 बजे एमजी की ओर से समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें गजल मिश्रा और वेनेरा ज्वेल्स की प्रस्तुति आकर्षण रहेगी।

आयोजन में स्किल इंडिया, स्किल राजस्थान, आरएसएलडीसी, खादी राजस्थान और एमजी सेलेक्ट जयपुर वाहन सहयोगी हैं। जयश्री ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड आभूषण सहयोगी, लुमोरा एक्स रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड हरित ऊर्जा सहयोगी, हेयरजॉय केश-सज्जा सहयोगी, सिजलिन सैलून्स सौंदर्य-सज्जा सहयोगी और एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान ज्ञान सहयोगी है। अराय सिलाई मशीन के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में खादी, डिजाइनर परिधान और पारंपरिक शिल्प को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here