शरद पूर्णिमा पर नहीं होगा खीर भोग का वितरण

जयपुर। गोविंद देव जी मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव 28 अक्टूबर को मनाया जाएगा। शरद पूर्णिमा पर मंदिर परिसर में विशेष झांकी का आयोजन किया जाएगा। जिसका समय रात्रि सवा सात से साढ़े सात बजे तक रहेगा। बाकी अन्य झांकी अपने निर्धारित समय पर रहेंगी। शरद पूर्णिमा पर ठाकुर जी को सफेद पोशाक धारण करवा कर अलंकार फूलो से श्रृंगार किया जाएगा। ठाकुर श्री जी का इस दिन शरद का खाट सजाया जाता है।

जिसमें चौसर शतरंज की झांकी सजाई जाएगी और इसके साथ ही दूध,पान,,इत्र आदि का दान ठाकुर श्री जी की सेवा में अर्पण किया जाएगा। खण्डग्रास चंद्रग्रहण होने के कारण इस बार भक्तों को खीर भोग का वितरण नहीं किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles