अपहरण और 25 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरफ्तार

0
56

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने अपहरण और फिरौती की वारदात का खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

खोह नागोरियान थानाधिकारी सुनील गोदारा के अनुसार 24 अगस्त को मुनेश कुमार मीणा ने खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा पंकज कुमार मीणा 23 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे अपने दोस्त योगेश शर्मा के साथ खातीपुरा आया था।

इसी दौरान एक सफेद रंग की चार पहिया गाड़ी ने पंकज की मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश पंकज को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। इस वारदात के बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए पंकज को छोड़ने के एवज में 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने तकनीकी व पारंपरिक पुलिसिंग के साथ सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने अपहृत पंकज को सकुशल दस्तयाब कर लिया। इसके बाद वारदात में शामिल
विशु पाराशर (23) निवासी भरतपुर और मंजीत शर्मा (21) निवासी दौसा को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here