दीपावली के अवसर पर जेडीए में विधि-विधान से हुआ लक्ष्मी पूजन

0
15

जयपुर। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार को जयपुर विकास प्राधिकरण परिसर के मुख्य द्वार पर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जेडीए एवं जयपुर शहर के सर्वांगीण विकास, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर जेडीए सचिव डॉ. गौरव सैनी, उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन प्रिया बलराम शर्मा, समस्त निदेशक, उपायुक्त सहित प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here