8.14 लाख रुपए की संदिग्ध राशि के साथ लोहावट बीडीओ को पकड़ा

0
49

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की स्पेशल यूनिट बीकानेर ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए लोहावट जिला फलोदी के विकास अधिकारी नारायण सुथार को उनके निजी वाहन से 8 लाख 14 हजार रुपए की संदिग्ध राशि सहित डिटेन किया।

एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता के निर्देश पर हुई कार्रवाई में एसीबी चौकी स्पेशल यूनिट बीकानेर को सूचना मिली थी कि लोहावट बीडीओ संदिग्ध राशि लेकर लोहावट से बीकानेर की ओर आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार मय टीम ने नोखा रोड स्थित भीनासर चेक पॉइंट पर संदिग्ध हुंडई वेन्यू कार नंबर आरजे 07 सीडी 0047 को रुकवाया।

वाहन की तलाशी के दौरान 8 लाख 14 हजार रुपए बरामद हुए। राशि के संबंध में विकास अधिकारी से पूछताछ की जा रही है।

अवैध शराब तस्करी का फरार आरोपी भंवर लाल सांसी गिरफ्तार

मुहाना थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी भंवर लाल सांसी निवासी मदरामपुरा हाल मुहाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशन में हुई कार्रवाई में आरोपी को मदरामपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना और खुफिया तंत्र से मिली जानकारी के आधार पर मदरामपुरा क्षेत्र में आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पूर्व में पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार पूर्व की कार्रवाई में मौके से किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बीयर की 29 बोतल, निम्बंडा देशी शराब के 207 पव्वे, व्हाइटलेस वोदका के 81 पव्वे और रॉयल स्टैग के 15 पव्वे बरामद किए गए थे। इसके अलावा शराब बिक्री की 43 हजार 170 रुपए नकद राशि भी जब्त की गई थी।

जयपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मुहाना थाने में आबकारी अधिनियम के तहत वर्ष 2016, 2021 और 2023 में पहले से चार मामले दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here