जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने रास्ता पूछने के बहाने पर जबरन कार में बैठकार लूटपाट करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इसी के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी बापर्दा निरुद्ध किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दो संगे भाईयों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए खुद की गैंग बनाई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से लूट की राशि ,मोबाइल फोन तथा वारदात के काम में ली गई कार बरामद कर ली है।
उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि गत 23 दिसम्बर को परिवादी लक्ष्मण सिंह 40 पुत्र मोहन जिला सीकर हाल किराएदार शिकारपुरा रोड़ निवासी रात करीब 10-11 बजे शिकारपुरा स्थित अपने कारखाने से घर जा रहा था। इसी दौरान चार अज्ञात कार सवार बदमाशों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने से रोका और जबरन कार में बिठा लिया। थोड़ी दूर जाते ही बदमाशों ने चाकू निकाल कर उसके गले पर लगाया और मोबाइल फोन छीन कर पासवर्ड पूछा और मोबाइल से 70 हजार रुपए ऑन लाइन ट्रांसफर कर लिए।
पीड़ित की पत्नी को फोन कर पैसों की मांग की
कार सवार बदमाशों ने पीड़ित से मारपीट करते हुए उसे सिगरेट से दागा और उसकी पत्नी को कॉल कर और पैसे ऑन लाइन खाते में डालने की मांग की। जिसके बाद आरोपी चलती कार में पीड़ित के साथ मारपीट करते रहें। जिसके बाद आरोपी सुनसान जगह पर पीड़ित को छोड़कर फरार हो गए।
ऐसे ही मामले का खुलाया
परिवादी लक्ष्मण सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लूटए गए मोबाइल फोन की लोकेशन और खाते की डिटेल के आधार पर कार सवार बदमाशों की तलाश की। जिसके बाद पुलिस ने लोकेशन के आधार पर धारासिंह चौधरी (21) पुत्र नाथूल लाल मेंहन्दवास ,टोंक हाल सीतापुरा, सांगानेर निवासी , संदीप चौधरी (22) पुत्र राम प्रकाश सीतापुरा निवासी , अरविंद चौधरी उर्फ बिट्टू (19) नगर फोर्ट , जिला टोंक हाल सीतापुरा , योगेश चौधरी उर्फ शक्ति (20) पुत्र राजूलाल टोंक , हाल किराएदार कल्याण नगर ,सांगानेर निवासी सहित एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी संदीप चौधरी और अरविंद चौधरी दोनो संगे भाई है और दोनो राहगीरों से लूटपाट करने के लिए अपनी गैंग बनाई थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अन्य लूट की वारदातों को लेकर गहनता से पूछताछ करने में जूटी है।




















