श्री अमरापुर स्थान में भक्ति भाव से मनाया गया महाशिवरात्रि महोत्सव

0
45

जयपुर। छोटी काशी गुलाबी नगरी जयपुर में बसे पावन श्रद्धा स्थल श्री अमरापुर स्थान में रविवार को प्रातः 6 से 11 बजे तक सामूहिक प्रार्थना, पंचाक्षर मंत्रो उच्चारण स्तोत्र पाठ, संतों का सत्संग, हवन- यज्ञ अनुष्ठान, श्री अमरापुरा मंदिर में स्थित श्री अमरापुरेश्वर महादेव मंदिर में भोले नाथ का गाजर,बैर ,आक,दुग्ध ,बेलपत्र से विशेष अभिषेक किया गया।

जिसके पश्चात मंदिर परिसर में विशाल आम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भोले बाबा की बर्फ की झांकी सजाई गई। इसी के साथ नन्ने मुन्ने बच्चों भी विभिन्न प्रकार की झांकियों में शामिल हुए। बच्चों ने भोलेनाथ का रुप धारण कर शानदार अभिनय किया । भक्तों ने प्रातः 6 से 12 बजे व दोपहर 3 से देर रात 9 बजे तक विभिन्न झांकियों के साथ अमरापुरेश्वर महादेव के दर्शन किए। मंदिर के मुख्य द्वार पर आकर्षण रंगोली बनाई बनाई गई । जो महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here