70 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

0
173
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST
CID recovered cyber fraud amount with the help of Alwar DST

जयपुर। चौमूं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धानोता स्थित गणपति फिलिंग स्टेशन (भारत पेट्रोलियम) पेट्रोल पंप संचालन से 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि धानोता स्थित गणपति फिलिंग स्टेशन (भारत पेट्रोलियम) पेट्रोल पंप संचालन से 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में धानोता निवासी महेंद्र जाट को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में परिवादी सुरेश कुमार जाट निवासी धानोता ने चौमू थाने में मामला दर्ज करवाया है कि था कि उसने वर्ष 2015 में धानोता में अजीतगढ़ रोड पर एक पेट्रोल पंप खोला था। मार्च 2024 में महेंद्र जाट ने सुरेश कुमार जाट से संपर्क कर साझेदारी की थी। फरवरी 2025 में दोनों साझेदारों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महेंद्र जाट ने आर्थिक लेनदेन में गड़बड़ी कर परिवादी के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस टीम ने आरोपी महेंद्र जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here