तीन राशियों के लिए शुभ समाचार लाएगा मंगलादित्य योग

0
62

जयपुर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य और मंगल एक ही राशि में युति करते हैं, तो मंगलादित्य योग का निर्माण होता है। इसे बेहद खास और प्रभावशाली माना जाता है। जल्दी ही जनवरी में यह योग बनने जा रहा है। दरअसल, 14 जनवरी 2026 को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि 16 जनवरी को सेनापति मंगल भी मकर राशि में आएंगे। ऐसे में सूर्य-मंगल की इस राशि में होगी, जिससे मंगलादित्य योग बनेगा। यह शक्तिशाली योग कुछ राशि वालों के लिए कई परिवर्तनों से भरा रहेगा। साथ ही नौकरी, करियर, परीक्षा से लेकर रिश्तों में शुभ समाचार मिल सकता है।

मेष राशि: मेष राशि वालों को नई नौकरी की प्राप्ति होगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलने से अटके काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव भी आपको मिलेंगे। मेष राशि वालों के मन से नकारात्मकता दूर होकर वह नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके इनकम के स्त्रोत बढ़ेंगे और भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। हर क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है, क्योंकि नया व्यापार आगे बढ़ेगा। जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं, उनके रिश्ते भी मजबूत बनेंगे। चारों ओर से आपके जीवन में खुशहाली आएगी। घर से दूर रहने वालों को परिवार संग अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और नई काम का प्रारंभ भी आप करेंगे। वैवाहिक जीवन और रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। रुके हुए कार्य भी बहुत जल्दी पूरे होंगे।

मीन राशि: मीन राशि वालों को धन लाभ होगा। व्यापार आगे बढ़ेगा। लंबे समय तक जो कार्य पूरे नहीं हो पा रहे थे, उसमें अब सफलता मिलनी प्रारंभ होगी। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति संभव है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इस समय नई गाड़ी खरीदने की कामना पूरी होगी। नई संपत्ति खरीदने की इच्छा भी पूरी हो सकती है। नौकरी लगने की संभावना भी बढ़ सकती हैं। पार्टनरशिप के व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here