रील बनाने के बहाने बुलाकर विवाहिता से दुष्कर्म

0
187
rape
rape

जयपुर। चाकसू थाना इलाके में रील बनाने के बहाने बुलाकर होटल में विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच थानाधिकारी राजूराम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि चाकसू निवासी 25 वर्षीय की विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि आरोपी विक्रम सिंह गुर्जर इंस्टाग्राम पर रील बनाता है। इंस्टाग्राम पर साथ रील बनाने के लिए रिक्वेस्ट करने लगा। आरोप है कि उससे मिलने के बहाने घर आया।

डब्ल्यूटीपी पर रील बनाने की कहकर चलने की कहा। मना करने के बाद भी वह अपने दोस्त के साथ जबरन उसके गाड़ी में बैठाकर डब्ल्यूटीपी मालवीय नगर ले आए। एक होटल में धोखे से ले जाकर आरोपी विक्रम सिंह ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया। नशे की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी।

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देह शोषण करने के साथ ही 10 लाख रुपए की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here