एसीबी राजस्थान मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

0
36
Mass yoga session organized at the ACB Rajasthan headquarters on International Yoga Day.
Mass yoga session organized at the ACB Rajasthan headquarters on International Yoga Day.

जयपुर। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), राजस्थान मुख्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया। वर्ष 2026 की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” रही, जो योग के माध्यम से जीवन के प्रत्येक चरण में शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा स्वस्थ एवं गरिमापूर्ण जीवन को प्रोत्साहित करने का संदेश देती है।

इस अवसर पर मुख्यालय पर योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत होने के साथ-साथ स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि कार्यक्षमता, एकाग्रता, आत्मानुशासन एवं सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। वर्तमान समय में स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए योग की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है।

कार्यक्रम के दौरान एसीबी राजस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा समाज में इसके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग की वैश्विक थीम के अनुरूप सभी आयुवर्ग के लोगों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here