कोकोपिट गोदाम में लगी भीषण आग: 2 घंटे में पाया आग पर काबू

0
34

जयपुर। सिरसी रोड स्थित कुंडा की ढाणी में शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे कोकोपिट (नारियल के छिलके) के एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही झोटवाड़ा और बिंदायका फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग पर काबू पाने से पहले गोदाम में रखा सारा माल जलकर राख हो गया। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here