फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान राख

0
213

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके में शुक्रवार अलसुबह एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंची और करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए बीस दमकलों ने कई चक्कर लगाए। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान छत का प्लास्टर गिरने लगा। फायर बिग्रेड विभाग के कर्मचारी सुरेन्द्र और राजेन्द्र उसकी चपेट में आ गए। हैलमेट लगा होने के कारण दोनों कर्मचारियों को मामूली चोंटे आई।

पुलिस ने बताया कि सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ग्लोबल आर्ट फैक्ट्री में अलसुबह करीब साढ़े चार बजे अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में फर्नीचर बनाने का काम किया जाता है। आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। देखते ही देखते आग भीषण हो गई। स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना पर सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। पुलिस ने दमकल की बीस गाड़ियों की मदद से कई चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड कर्मचारियों को खिड़की-रोशनदार आदि भी तोड़ने पड़े। आग से फैक्ट्री में रखा बना हुआ माल और कच्चा माल दोनों जलकर राख हो गया। फैक्ट्री में लगा सोलर पैनल भी पूरी तरह कबाड़ में बदल गया। आग से फैक्ट्री में करीब 1 से 1.50 करोड़ रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस इसका आंकलन करने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here