July 27, 2024, 7:49 am
spot_imgspot_img

शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म

जयपुर। एसएमएस थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि भोपाल (मध्यप्रदेश) की रहने वाली महिला डॉक्टर के अनुसार जनवरी 2023 में उसकी मुलाकात डॉक्टर दर्शन कुमार से हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर ले लिए। उसके बाद रिश्ता आगे बढ़ा और दोनों की सगाई हो गई। दिसंबर 2023 को आरोपी डॉ. दर्शन ने उसे मिलने के लिए जयपुर बुलाया।

इसके बाद एसएमएस हॉस्पिटल के पास स्थित घर बुलाकर शादी का वादा कर रेप किया। शादी का झांसा देकर जयपुर बुलाकर उसने कई बार रेप किया। मार्च 2023 में मिलने आने पर दोबारा अपने घर ले जाकर रेप किया। अप्रैल 2024 में शादी करने का दबाव बनाने पर मना कर दिया। धमकाया- शारीरिक संबंध बनाने के लिए झूठ बोला था। धोखे का पता चलने पर पीड़ित महिला डॉक्टर ने भोपाल में पुलिस शिकायत दी। भोपाल पुलिस की ओर से जीरो नंबर एफआईआर काटकर जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल थाना पुलिस को भेजी गई है।

थानाधिकारी सुधीर उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों में सामने आया है कि पीड़िता दिल्ली एम्स में हुई मेडिकल कॉन्फ्रेंस में आरोपी डॉक्टर दर्शन से मिली थी। दोनों की सगाई होने के बाद भी शादी करने से मना कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी भी डॉक्टर है और सवाई मानसिंह हॉस्पिटल जयपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर रहा है।

नशीला कोल्ड ड्रिक पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म

संजय सर्किल थाना इलाके में नशीला कोल्ड ड्रिक पिलाकर एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल कर देहशोषण कर अश्लील वीडियो को घरवालों को भेज कर वायरल कर दिया। मामले की जांच थानाधिकारी अनिल यादव कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि संजय सर्किल निवासी 20 वर्षीय की युवती ने मामला दर्ज करवाया कि आरोपी अशफाक के पुराना परिचित होने के कारण घर पर आना-जाना था। अक्टूबर-2019 में घर पर मिलने आने पर आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। बेहोश की हालत में उसके अश्लील वीडियो बना लिए।

अश्लील वीडियो को दिखाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। ब्लैकमेल कर आरोपी अशफाक लगातार उसका देहशोषण करने लगा। टॉर्चर से परेशान होकर विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील फोटोज को उसे घरवालों को भेजकर वायरल कर दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles