जयपुर। आम आदमी पार्टी ने मोहम्मद कलीम कुरैशी को जयपुर शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर कुरैशी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाएंगे।
उन्होंने राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस, सह-प्रभारी घनेन्द्र भारद्वाज, प्रदेश संगठन महामंत्री विश्वेन्द्र सिंह और जयपुर शहर जिला संगठन महामंत्री संगीता गौड़ सहित सभी नेताओं का धन्यवाद किया।
कुरैशी ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष अमित दाधीच की ओर से संगठन को मजबूत करने के लिए किए गए प्रयासों को आगे बढ़ाया जाएगा। पुराने और नए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना तथा उन्हें सम्मान और उचित अवसर देना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि जयपुर शहर में संगठन का विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनका लक्ष्य रहेगा। आपसी प्रेम, भाईचारे और ईमानदारी के साथ संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जयपुर में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

















