ग्रह गोचर: बुध के तुला राशि में गोचर-मंगल के साथ युति से आएगी बाजारों में तेजी

0
158

जयपुर। ग्रहों के राजकुमार बुध ने अपनी कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर लिया है। तुला राशि में पहले से विद्यमान मंगल के साथ 24 अक्टूबर तक बुध की युति बनी रहेगी। शुक्र तुला का स्वामी ग्रह होने के कारण यह संयोजन बुद्धिमत्ता और आवेश का संतुलन बनाते हुए व्यापार, कला, संगीत, संचार और रचनात्मक कार्यों में नई ऊर्जा लाएगा।

पीडित श्रीकृष्ण चन्द्र शर्मा ने बताया कि इस गोचर से वस्त्र, बहुमूल्य धातु, रत्न-आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, वाहन और सजावटी सामान के व्यापार में तेजी आएगी। अचल संपत्ति और वाहन संबंधी मामलों में निर्णय लेने में लाभ होगा।
आमदनी में वृद्धि और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

राशि अनुसार मुख्य प्रभाव:

मेष: व्यापार व नौकरी में उन्नति, अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव।

वृषभ: कर्ज से राहत, स्वास्थ्य लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि।

मिथुन: शिक्षा और संतान संबंधी मामलों में सावधानी बरतें।

कर्क: नया वाहन और संपत्ति के योग, माता का स्वास्थ्य बेहतर होगा।

सिंह: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के संबंध मजबूत आएगी।

कन्या: धन लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा संभव, वाणी में संयम रखें।

वृश्चिक: अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। यात्राओं में सावधानी बरतें।

धनु: आय में वृद्धि, परिवार में समन्वय होगा। रुकी कामना पूरी होगी।

मकर: कार्यक्षेत्र में सम्मान और पदोन्नति के आसार है।

कुंभ: धर्म, अध्यात्म और शिक्षा में लाभ होगा।

मीन: शोध और उच्च शिक्षा में लाभ की संभावना है। अचानक धन लाभ संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here