अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

0
343

जयपुर। टोंक फाटक पर अज्ञात वाहन ने एक राहगीर को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच दुर्घटना थाना पुलिस पूर्व कर रही है। पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 42 हीरापथ मानसरोवर निवासी 56 वर्षीय जीवित राम तहलवानी 9 जनवरी को किसी काम से टोंक फाटक गया था। वहां पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। हिट एण्ड रन मामले में पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here