विधायक गोपाल शर्मा ने किया श्री परशुराम ज्ञानपीठ का अवलोकन

0
235

जयपुर। विप्र फाउंडेशन के आमंत्रण पर शुक्रवार को विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर हेरिटेज महापौर कुसुम यादव, स्थानीय पार्षद अंशु शर्मा ने मानसरोवर में द्रव्य नदी के पास नीरजा मोदी के पीछे स्थित निर्माणाधीन श्री परशुराम ज्ञानपीठ का अवलोकन किया। विधायक गोपाल शर्मा ने ज्ञानपीठ को ऐतिहासिक प्रकल्प बताते हुए कहा कि चरित्र नायकों के चित्र और पट्टिका इस भवन को विशिष्ट पहचान दिलाएंगे। शर्मा ने विधायक कोष से यथा संभव सहयोग की घोषणा भी की। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा सहित फाउंडेशन के कइई पदाधिकारी मौजूद थे।

महापौर कुसुम यादव को ज्ञानपीठ को निगम के माध्यम से विशेष पहचान दिलाने के लिए सहयोग पत्र भी सौंपा गया। इस मौके पर ज्ञानपीठ प्रबंधन समिति के संयोजक सतीश चन्द्र शर्मा, विप्र फाउंडेशन के जोन अध्यक्ष राजेश कर्नल, राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद अमन, विप्र फाउंडेशन केंद्रीय परियोजना समिति के संयोजक नरेंद्र हर्ष, शहर जिला अध्यक्ष महेन्द्र कुमार शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रमेश मावा वाले, जोन महिला अध्यक्ष सोनाक्षी वशिष्ठ, , प्यारेलाल शर्मा, पार्षद पवन नटराज, अजय पारीक, मनोज पांडे, बसंत शर्मा, पुष्पेन्द्र शर्मा, रमेश सारस्वत, मधुकर पारीक, सुशील शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here