श्री राम जानकी विवाह में माता सीता ने सखियों के साथ मिलकर किया गौरी पूजन

0
137
Mother Sita, along with her friends, performed Gauri Pujan at the wedding of Shri Ram and Janaki.
Mother Sita, along with her friends, performed Gauri Pujan at the wedding of Shri Ram and Janaki.

जयपुर। चांदपोल स्थित ठिकाना मंदिर श्रीरामचंद्र जी के महंत परिवार ने राम जानकी विवाह के लिए बुधवार को प्रथम पूज्य गणपति बाबा को विवाह में प्रधारने का न्यौता दिया। इसी के साथ बुधवार सुबह नगर भम्रण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरुवार को गौरी पूजन एवं पुष्पवाटिका प्रसंग का मनोरथ साकार किया जाएगा।

जिसमें मंदिर जगमोहन में गमले में घास लगा कर फूलों की क्यारी बनाकर इसे जनक बाग जैसा बनाया जाएगा । जिसमें एक तरफ़ रामजी लखन जी के साथ विराजे मान होंगे तथा दूसरी तरफ़ सीता जी अपनी सखियों के साथ गौरी माता पूजने के लिए निकलेंगी ।

मंदिर महंत नरेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि प्रसंग यह होगा जब राम जी लक्ष्मण जी के साथ गुरु आज्ञा से बाग से फूल तोड़ने जाते है तब सीता जी भी अपनी सखियों के साथ वहाँ से पूजन के लिए निकलती है और दोनों एक पल के लिए एक दूसरे को देखते है और उसी समय सीताजी श्री रामजी को अपना वर मान लेती है ।

जब वो गोरी माता की पूजन करती है तो वो श्री राम को अपने वर के रूप में माता से माँगती है । मंदिर भक्त समाज द्वारा ये पूरा प्रसंग भजन के रूप में गाया जाएगा। शुक्रवार 7 नवंबर को धनुष पूजन और विवाह निमंत्रण उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here