नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण

0
286

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने शुक्रवार को नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय में विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मुख्यालय स्थित कॉल सेन्टर का निरीक्षण किया उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, लाईट, फॉगिंग, सीवरेज संबंधी लंबित शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिकायतें दर्ज करने से लेकर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया समझी।

इसके बाद कार्मिक शाखा, सतर्कता शाखा, राजस्व शाखा, लाईन्सेस शाखा, विधि शाखा, तकनीकी शाखा, विद्युत शाखा, उद्यान शाखा, सभासद भवन का निरीक्षण किया। आयुक्त ने कार्मिकों से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में पूछा और संधारित किये जा रहे रजिस्टर को भी देखा। उन्होंने बच्चों के लिये बनाये गये शिशु पालना गृह का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहां अनावश्यक सामान, कबाड़ इत्यादि को हटवाकर साफ-सफाई की जाये। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त ओम प्रकाश थानवी, अधिशाषी अभियन्ता मुख्यालय महेश मिश्रा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here