15 जून से शुरू होंगे नगर निगम के शहरी सेवा शिविर

0
46
Municipal Corporation's urban service camps to begin on June 15.
Municipal Corporation's urban service camps to begin on June 15.

जयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम जयपुर द्वारा 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक “शहरी सेवा शिविर-2026” आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 15 जून को सांगानेर जोन के अंबेडकर भवन, सामुदायिक केंद्र में आयोजित शिविर से होगी। शिविरों का समय प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि शिविरों में आमजन की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों का मौके पर समाधान किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, पेयजल, बिजली, बैठने और छाया की व्यवस्था की जाएगी। सभी आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, जबकि ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों को भी ऑनलाइन दर्ज कर निस्तारित किया जाएगा।

शिविरों में लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करने, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, भू-उपयोग परिवर्तन, उपविभाजन-पुनर्गठन, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, यूडी टैक्स जमा कराने, जन्म-मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जैसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था, बंद स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने, नई लाइटें लगाने, निराश्रित पशुओं को पकड़ने, सड़कों की मरम्मत, नालों एवं सीवर लाइन की मरम्मत तथा प्रमुख चौराहों और डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य भी अभियान के तहत किए जाएंगे।

आयुक्त ने सभी जोन उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए शिविरों में आमजन को त्वरित राहत देने और प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here