जयपुर। रोटरी क्लब जयपुर स्पार्कल और निशक्तजन कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 10 अक्टूबर को शास्त्री नगर स्थित कम्युनिटी सेंटर में दृष्टिबाधित कलाकारों की संगीत संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम में कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सिविल लाइंस विधायक गोपाल जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन राजेश वर्मा ने किया।
रोटरी क्लब जयपुर स्पार्कल के अध्यक्ष डॉ. राजीव जैन, निशक्तजन कल्याण परिषद के अध्यक्ष रिछपाल पारीक, क्लब सचिव डॉ. अनुराग तोमर और मेंटर कुलदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि क्लब हर वर्ष ऐसे आयोजन कर दृष्टिबाधित कलाकारों को मंच प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता है।



















